कन्नौज, जनवरी 4 -- कन्नौज। स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित शैक्षिक वातावरण के निर्माण की दिशा में समाज कल्याण विभाग प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास नसरापुर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने छात्रावास परिसर, आवासीय कक्षों तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। श्रमदान के अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से ही आवश्यक नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी और सामूहिक कार्य की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है।...