रांची, अप्रैल 29 -- रांची। विशेष संवाददाता राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के खिलाफ दायर याचिका वापस ले ली है। मुख्यमंत्री की ओर से ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के आरोपों के मद्देनजर चुनाव आयोग के फैसले की जानकारी नहीं देने और चुनाव आयोग के फैसले को सार्वजनिक करने के लिए वर्ष 2022 में याचिका दायर की थी। इसके बाद आठ अगस्त 2024 को जस्टिस राजेश कुमार की बेंच में याचिका को सुनवाई के लिए पेश किया गया। लेकिन सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से अपना पक्ष पेश करने के लिए कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस स्थिति को देखते हुए न्यायालय ने याचिका की त्रुटि दूर करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। दिसंबर 2024 में याचिका फिर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गयी। इस बार हेमंत सोरेन की ओर से पक्ष रखने के लिए समय की मांग की गयी। मंगलवार को याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.