बोकारो, जनवरी 2 -- बोकारो। समाहरणालय में ड्यूटी के दौरान राजस्व शाखा में पदस्थापित कार्यालय अधीक्षक दिग्विजय नारायण के आकस्मिक निधन से जिला प्रशासन में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत कर्मी के सम्मान में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास स्थित शिवपुर कॉलोनी स्थित दिवंगत कर्मी के आवास पर जाकर उनकी पत्नी मृणाल सोनी एवं पुत्र ऋषभ राज से भेंट की तथा गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है और हर सहयोग प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.