रांची, फरवरी 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र निवासी पंकज मेहता साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर से इंस्टाग्राम पर सैमको ऐप के माध्यम से ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर उनसे संपर्क किया गया। बाद में व्हाट्सएप के जरिए बातचीत कर 15 अक्टूबर को बिनांस ऐप से यूएसडीटी कॉइन खरीदवाकर फर्जी सैमको ट्रेडिंग अकाउंट में दस हजार रुपये जमा कराए गए। विश्वास जीतने के लिए आंशिक निकासी भी कराई गई, जिसमें ट्रांजेक्शन फीस काटी गई। इसके बाद विभिन्न किश्तों में कुल 4.70 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि एक युवती ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक, मुंबई में कार्यरत बताते हुए भरोसा दिलाया। इधर, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर साइबर क्राइम थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...