चंदौली, फरवरी 1 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुर गांव में रविदास पार्क पर बोर्ड लगाए जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में जुटी रही। ग्रामीणों के अनुसार मन्नापुर गांव में संत रविदास पार्क के लिए जमीन छोड़ी गई है। जहां कुछ साल पहले पार्क का बोर्ड लगाया गया था। जो कुछ दिनों पूर्व उखड़ गया।शनिवार को पुनः नया बोर्ड लगाया गया। जिसे लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने उस पर आपत्ति जताई। साथ ही इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.