गढ़वा, फरवरी 14 -- रमना, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत बागौंधा उर्फ रमना में न्यायालय के आदेश के बाद खाता संख्या 220, प्लॉट संख्या 407, रकबा 21 डिसमिल भूमि पर शनिवार को डिग्रीधारी को दखल-कब्जा दिलाया गया। उस दौरान प्रशासन की मौजूदगी में दो बुलडोजर लगा मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि उक्त भूमि को लेकर विश्वनाथ महतो व अन्य और जमुना राम व अन्य के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जमीन पर पूर्व से जमुना राम पक्ष का कब्जा था। मामले में न्यायालय से विश्वनाथ महतो पक्ष के पक्ष में फैसला आने के बाद शनिवार को प्रशासन की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। बुलडोजर से घर गिरते देख मौके पर मौजूद महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। दखल-दहानी की कार्रवाई देखने के लिए काफी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। कार्रवाई के दौरान एहतियातन पूरे क्षेत्र में सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.