गाजीपुर, जनवरी 27 -- सैदपुर, (गाजीपुर)। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए 'यूजीसी बिल' के विरोध में समाजसेवी परसानी गांव निवासी मनोज सिंह ने सोमवार को नगर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर कफन बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने न्याय, निष्पक्षता और संतुलित प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठाए। कहा कि न्याय तभी सार्थक होता है, जब वह सभी के लिए समान और निष्पक्ष हो। उन्होंने इस बिल को समाज के एक विशेष वर्ग को प्रभावित करने वाला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। समाजसेवी मनोज सिंह का कहना है कि 13 जनवरी 2026 को केंद्र सरकार की ओर से 'यूजीसी बिल' की अधिसूचना जारी की गई, जो विशेष रूप से समाज के एक वर्ग, विशेषकर सवर्ण जातियों को प्रभावित करने की मंशा से बनाई गई प्रतीत होती है। विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और वहां किसी भी प्रकार की जातिगत भावना के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.