देहरादून, फरवरी 14 -- श्रीनगर। उत्तराखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर शनिवार को कीर्तिनगर में उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। यूकेडी से जुड़े लोगों ने कहा कि कुछ समय से राज्य में आपराधिक किस्म के लोगों की संख्या बढ़ रही है। शांत प्रदेश में हत्याओं व अन्य अपराधों की घटनाएं सामने आ रही हैं। यूकेडी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल करते हुए उत्तराखंड में राज्य सरकार को भंग कर तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने, बढ़ते अपराधों की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की। इस संबंध में उक्रांद ने एसडीएम कीर्तिनगर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। मौके पर यूकेडी के केंद्रीय सरंक्षक पूरन सिंह कठेत, अरुण नेगी, चन्द्रमोहन चौहान, हिमानी नेगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.