नोएडा, फरवरी 11 -- पीड़ित युवती की मां की शिकायत पर केस दर्ज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक मनचले को युवती का पीछा करना और छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-22 निवासी एक महिला ने मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई । उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आठ फरवरी को सेक्टर-3 जा रही थी। इसी दौरान चौड़ा गांव निवासी युवक अंश बैरागी नामक युवक ने उसका पीछा किया। इसके बाद बीच सड़क पर छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विराेध करने पर भी आरोपी नहीं माना। घर लौटी युवती ने अपनी मां को रो-रोकर पूरी जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। आरोपी की इस हरकत से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.