प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान पर सो रहे एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कंधई पुलिस ने दो नामजद और 4-5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कंधई थाना क्षेत्र के भैंसौनी निवासी कृष्ण लाल यादव ने बताया कि बीती 25 मई रात में उसके परिवार के लोग गांव में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वह आनापुर गांव निवासी अपने साथी सुरेश यादव के साथ अपनी दुकान पर सो रहा था। रात लगभग 10 बजे भैंसौनी निवासी अभयराज यादव सहित चार से पांच लोग असलहा एवं डंडा लेकर बाइक से उसकी दुकान पर पहुंचे। सुरेश पर ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची यूपी-112 ने मामले की जांच पड़ताल की। कृष्ण लाल का आरोप है कि ग्राम प्रधान के कहने पर बाइक सवार युवकों ने उसे समझकर साथी सुरेश पर हमला किया था। एसओ कंधई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.