मथुरा, फरवरी 2 -- मथुरा। किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत आयजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि आईपीएस आसना चौधरी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। यातायात माह जनजागृति समापन समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से प्रारंभ हुआ। मुख्यअतिथि ने दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य एवं आवश्यक बताते हुए अपने जीवन में सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने की शपथ दिलाई। टीएसआई सूर्यभान सिंह ने यातायात के नियमों की बारीकियां को उदाहरण के द्वारा बताया तथा कोतवाली से साइबर क्राइम के प्रभारी मु...