कानपुर, नवम्बर 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता नदियों में मत्स्य आखेट के लिए आवंटित सदानीरा यमुना नदी के खंड संख्या सात, रामपुर (घाटमपुर) में सोमवार को मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप निदेशक मत्स्य सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग के अधिकारी व मत्स्य जीव सहकारी समितियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कुल 77,500 मत्स्य अंगुलिकाओं को यमुना नदी में छोड़ा गया। कार्यक्रम में मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मत्स्य विकास अधिकारी कुसुम पाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.