पलामू, जनवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को दूर करने की मांग के लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिखा है। राज्यपाल सह कुलाधिपति को लिखे पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की स्थापना 17 जनवरी 2009 को हुई है। विश्वविद्यालय 18वीं वर्ष प्रवेश कर रहा है, लेकिन विश्वविद्यालय कई समस्याओं से जुझ रहा है। वर्तमानप्रतिकुलपति का पद 31 मई 2022 से रिक्त है। एनपीयू के किसी भी अंगीभूत कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य नहीं होने के करण शैक्षणिक माहौल नहीं बन पा रहा है। छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। कॉलेजों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन भी नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। विश्वविद्यालय का अपना भवन बन रहा है लेकिन कार्य काफी धीमी...