कुशीनगर, फरवरी 6 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कसया तुर्कपट्टी मार्ग पर खरदर पुल के समीप शुक्रवार को दोपहर बाद मोबाइल में विस्फोट होने से मोटरसाइकिल चला रहा युवक व उस पर सवार महिला व किशोरी घायल हो गये। हेलमेट न होता तो युवक की जान भी जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोबाइल में ईयरफोन लगाकर काफी देर से बात करते हुए बाइक चला था। माना जा रहा है कि बैटरी गर्म होकर फट गयी। हाटा थाना क्षेत्र के गांव अथरहां निवासी अरूण मिश्र (31)पुत्र स्व लालबाबू मिश्र शुक्रवार को अपने भाई की ससुराल, तुर्कपट्टी थाने के ग्राम सभा मठिया(गुरवलिया ) से अपने बड़े भाई की सास रीता देवी (55)पत्नी त्रिभुवन तिवारी व साली नीशू (17)पुत्री त्रिभुवन तिवारी को अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से लेकर कसया की तरफ आ रहा था। बाइक खरदर पुल के समीप पहुंची थी कि अरूण के पैंट की...