बस्ती, जनवरी 7 -- बस्ती। मोबाइल चोरी की एक घटना का साइबर क्राइम थाना व साइबर स्वॉट टीम ने सनसनीखेज खुलासा किया है। साइबर टीम की जांच में सामने आया कि मोबाइल किसी और ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की बहू ने चोरी किया था। इसके बाद गांव के पड़ोसी युवक की मदद लेकर मोबाइल में एक्टिव यूपीआई से 89 हजार 100 रुपया ट्रांसफर करा दिया। खुलासे में सामने आई सच्चाई को जानकर घरवाले भी आवाक हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप पाठक ने बताया कि खाते से निकाली गई रकम और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपिता प्रिया पाठक निवासी सौरी थाना छावनी और इसी गांव के आरोपी सूरज पाठक को गिरफ्तार कर टीम ने मंगलवार को न्यायालय भेज दिया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि गत 30 दिसंबर को छावनी के सौरी निवासी सूर्यनाथ पाठक ने तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उनकी मोबाइल को कि...