देवघर, दिसम्बर 13 -- जसीडीह प्रतिनिधि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) देवघर के सभागार में रबि फसल के डिजिटल सर्वे को लेकर कृषि कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर शशांक शेखर और अजीत कुमार सिंह ने नोडल पदाधिकारी व सुपरवाइजरों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष रबि फसलों का सर्वे आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें मोबाइल एप और जियो-टैगिंग का उपयोग कर बोई गई फसलों से संबंधित सटीक डेटा सरकार को भेजना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षकों ने बताया कि सर्वेक्षक और किसान मित्र खेतों पर जाकर भौगोलिक स्थिति आक्षांश और देशांतर को मोबाइल एप पर लॉक करेंगे, जिससे फसल की वास्तविक स्थिति और क्षेत्रफल का प्रमाणिक रिकॉर्ड उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.