गढ़वा, दिसम्बर 9 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के टंडवा भागलपुर मोहल्ला निवासी लगन प्रजापति का पुत्र 14 वर्षीय प्रेमचंद कुमार कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि वह अपने परिजन से मोटरसाइकिल खरीदने की जिद कर रहा था। उसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट फटकार लगाई थी। उसके बाद नाराज होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.