हजारीबाग, फरवरी 7 -- चौपारण प्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संचालित मॉडल विद्यालय चौपारण, बच्छई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संदर्भ में प्रभारी प्राचार्य राजकुमार सिंह ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कहा 01 अप्रैल 2026 को छात्र की न्यूनतम आयु 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए और अभ्यर्थी चौपारण प्रखण्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। शुक्रवार और शनिवार को विद्यायल के शिक्षकों ने प्रखण्ड के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.