रामगढ़, नवम्बर 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में मांगसीर बदी नवमी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस पर आयोजित मेहंदी उत्सव ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति, रंगों और उल्लास से सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों और भक्तिभाव से ओतप्रोत माहौल में दादी भक्तों ने 'मेहंदी राचन लागी, हाथों में दादी के नाम की' गीतों पर झूमते हुए दादी के चरणों में मेहंदी अर्पित की। दादी को मेहंदी लगाने वालों में सुधा अग्रवाल, बुलबुल अग्रवाल, रीता अग्रवाल एवं नीतू अग्रवाल प्रमुख रहीं। कार्यक्रम के दौरान श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों ने अपने सुमधुर भजनों से समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दादी का दरबार रंग-बिरंगे फूलों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.