फरीदाबाद, जनवरी 3 -- तैयारी मेला परिसर को सजाने और सवांरने का काम शुरू, तीन-चार दिनों में कारीगर रूमी दरवाजे का भी काम शुरू करेंगे फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में पर्यटक बनारस के गंगा घाट और मशहूर सिल्क साड़ी के अलावा लखनवी तहजीब एवं ऐतिहासिक धरोहरों से भी रूबरू होंगे। पर्यटक मेले के थीम राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रूमी दरवाजे की झलक भी देख सकेंगे। इस दरवाजे को बनाने के लिए लखनऊ से कारीगर आएंगे और वह तीन से चार दिनों में आकर अपना काम भी शुरू कर देंगे। इस बार अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के अलावा मेघालय को भी मेले का थीम राज्य बनाया गया है। पर्यटकों की उत्तर प्रदेश की संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इसके मेला परिसर में प्रयागराज और बनारस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.