चक्रधरपुर, नवम्बर 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा डीजल शेड में नव पदस्थापित सीनियर डीएमई जेके पात्रा का गुरुवार को दपू रेलवे मेंस कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वगत किया। बंडामुंडा ब्रांच सचिव डीसीएस राव की अगुआई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित सीनियर डीएमई का स्वागत करने के साथ डीजल शेड के रेलकर्मियों की समस्याओं से भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल राजा राम महतो, जेके सिंह, आरएसएस स्वामी, के राम, गौतम चौधरी सहित कई मौजूद थे। बता दें कि बंडामुंडा के सीनियर डीएमई पंचानंद बेहरा का तबादला बोकारो हो गया है और उनके स्थान पर जेके पात्रा को पदस्थापित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.