किशनगंज, दिसम्बर 8 -- पौआखाली, एक संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र में मूकबधिर (20 वर्षीय) लड़की के साथ दुष्कर्म मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती की मां ने शनिवार को पौआखाली थाना में आवेदन दिया है कि उनकी मूकबधिर बेटी के साथ नुरुल हुदा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पीड़ित के गांव पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.