मधुबनी, जनवरी 9 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। मिश्रौलिया गांव के चोचार और डीह टोला में बीती रात करीब दो बजे साइकिल चोरी की अलग अलग घटनाओं से अफरातफरी मच गई। चोर तीन की संख्या में पहुंचे थे। चोरों ने चोचार गांव के छेदी राय व लाल शर्मा और डीह टोला निवासी पवन राय के घर को निशाना बनाया। चोर जहां पवन व छेदी की साइकिल चोरी कर फरार हुए। वहीं लाल के घर साइकिल चुराते चोर रंगेहाथ पकड़ लिया गया। जबकि चोर के और दो साथी भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिटाई के दौरान चोर चिलम पीता रहा। बार बार अपना नाम और पता बदलता रहा। हालांकि संबंधित मामले में पुलिस ने कोई स्पष्ट जानकारी देने से इंकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...