सीतापुर, जनवरी 10 -- झरेखापुर, संवाददाता। हरगांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को पुलिस टीम ने सुल्तानपुर गांव में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के महत्व के बारे में बताया। महिला हेडकांस्टेबल शशि प्रभा और पूजा राणा ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक हैं। पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया। इनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 102 (एम्बुलेंस), 108 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्डलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) शामिल हैं। इस अवसर पर झरेखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.