बुलंदशहर, जनवरी 8 -- अरनियां पुलिस और स्वाट टीम देहात ने मिलावटी शराब बनाने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी शराब ठेके पर सेल्समैन हैं, जिनके द्वारा देशी शराब के पैकेटों से शराब निकालने के बाद उसमें केमिकल मिलाकर मिलावटी शराब बनाकर पैकिंग कर अन्य शराब के ठेकों पर बेच दिया जाता है। पुलिस ने आरोपियेां के पास से मिलावटी शराब, केमिकल, पैकिंग मशीन, उपकरण और कार बरामद की है। आरोपियों का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात डा.तेजवीर सिंह ने बताया कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 7 जनवरी की रात को अरनिया पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा चैकिंग के दौरान गांव खुरियावली मार्ग पर बंबा कैंची पुल के पास से तीन आरोपियों को दबोच लि...