देवघर, दिसम्बर 2 -- मधुपुर प्रतिनिधि मारपीट मामले में दोषी पाए गए दो आरोपियों को डांट-फटकार करते हुए अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम अविनाश कुमार दुबे मधुपुर की अदालत ने रिहा कर दिया। जिन दो लोगों को रिहा किया है, उनमें सारठ थाना क्षेत्र के दुंदवाडीह गांव निवासी प्रकाश बाउरी और रमेश बाउरी है। इन दोनों पर मारपीट का आरोप था। गांव के ही विपिन बाउरी ने 13 साल पूर्व सारठ थाना में मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया था। लोक अभियोजक व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने दोनों को डांड-फटकार करते हुए रिहा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.