गुड़गांव, जनवरी 26 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी के सेक्टर-10 और आसपास के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। निगम प्रशासन ने सेक्टर के मुख्य प्रवेश द्वारों और संवेदनशील सड़कों पर बरसाती पानी की निकासी के लिए नए और आधुनिक आरसीसी नालों के निर्माण की योजना तैयार की है। लगभग पांच करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग ने सेक्टर-10 के उन हिस्सों को चिन्हित किया है जहां सबसे ज्यादा पानी जमा होता है। योजना के अनुसार, मुख्य रूप से तीन बड़े स्ट्रेच पर बरसाती नाले बनाए जाएंगे। इसमें मुख्य तौर पर- - यूरो स्कूल से जीएमसीबीएल बस डिपो तक: यह मार्ग सार्वजनिक परिवहन का मुख्य केंद्र है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.