उन्नाव, दिसम्बर 17 -- बांगरमऊ। नगर पालिका परिषद के ठेका सफाई कर्मियों ने बीते दो माह के वेतन भुगतान को लेकर बुधवार को पालिका भवन परिसर में प्रदर्शन किया। ईओ ने सफाई कर्मियों को जल्द ही वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। असल मे आर्यन ग्रुप संस्था लखनऊ से संबद्ध कुल 73 सफाई कर्मियों ने पालिका भवन परिसर में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता से बीते अक्टूबर और नवंबर के वेतन का भुगतान अविलंब किए जाने की मांग उठाई। इसपर ईओ ने सफाई कर्मियों को अपने कक्ष में बुलाकर उन्हें धन की व्यवस्था होते ही वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में संतोष, शुभम, सुमित, अनिल, विशाल, सोहन, सुदीप, रेखा, राधा, तुलसी, ऊषा, रामकुमार, सावन, नकुल, राम व रवि आदि ठेका सफाई कर्मचारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...