नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मां की हत्या कर फरार हुए बेटे को सात साल बाद गिरफ्र किया है। द्वारका निवासी आरोपी अनिमेष झा वर्ष 2020 में जमानत पर बाहर आने के बाद नेपाल भाग गया था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। द्वारका नॉर्थ थाने में उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग से मामला दर्ज था। घटना वर्ष 2017 की है। 28 फरवरी को मृतक महिला की बेटी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां दो-तीन दिनों से न तो फोन उठा रही है और न ही किसी संदेश का जवाब दे रही है। उसे शक था कि मां से अक्सर झगड़ा करने वाला उसका भाई अनिमेष कुछ गलत कर सकता है। पुलिस टीम जब महिला के घर पहुंची तो उसका शव बरामद हुआ। गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में अनिमेष ही मुख्य आरोपी निकला। पूछताछ में उसने बताया कि उसे डर था कि मां अपनी संपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.