मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। जमीन बेचने से मना करने पर मां की गला घोटकर हत्या करने के आरोपी इकलौते बेटे कपिल को पाकबड़ा पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि शराब के लिए पांच सौ रुपये देने से मां ने मना कर दिया था इसीलिए गुस्से में रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी सावित्री (50) के पति ऋषिपाल की 2016 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद सात बीघा जमीन पत्नी सावित्री के नाम दर्ज हो गई थी। सावित्री अपनी बेटी रोशनी और इकलौते बेटे कपिल की शादी कर चुकी थीं। कपिल मजदूरी करता था और अपनी पत्नी ललिता व तीन बच्चों वैभव, दिव्यांशी और आराध्या के साथ मां के पास ही रह रहा था। वह शराब पीने का भी आदी था। पिछले कुछ समय से कपिल अपनी मां पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.