पीलीभीत, जनवरी 3 -- गजरौला। गजरौला के सिरसाा सरदाह समेत कई खेतों में बोई गई फसल को हाथियों ने रौंद दिया। इससे किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई। नेपाल के हाथियों की दस्तक के बाद क्षेत्र में किसान परेशान है और वन विभाग को जानकारी दी गई है। महुआ में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए किसानों की फसलें रौंदी। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे गांवों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात हाथियों के एक झुंड ने महुआ और सिरसा सरदाह गांव के आसपास खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हाथियों ने खेतों में खड़ी गन्ना और गेहूं की फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। महुआ गांव में गौरीशंकर, देवदत्त, हरीराम, प्रेम प्रकाश, जगन्नाथ और लाल बहादुर समेत कई किसानों की कई बीघा फसल नष्ट हो गईं। किसानों का कहना है कि रात के समय हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.