गाजीपुर, जून 9 -- नन्दगंज। बाजार के मुख्य मार्ग पर रविवार को तीन महिलाएं एक वाहन में बैठकर एक अन्य महिला का ठगी करके उसका सोने का मंगलसूत्र व कनफूल लेकर फरार हो गईं। क्षेत्र के ईशोपुर खड़बा निवासी उर्मिला देवी दोपहर करीब एक बजे अपने ननिहाल बरहपुर जाने के लिये नंदगंज बाजार में आयी। मुख्य बाजार में एक दुकान के पास पेड़ की छाया में एक वाहन खड़ा था। उर्मिला बैठ गई। तीन महिलाएं भी आकर बैठ गयी। तीनों में आपस में अपने- अपने गहने बात कर उसे भ्रम में डाल दिया। फिर उर्मिला से भी गहने की बात करते हुए उसका मंगलसूत्र तथा कनफूल भी निकलवा लिया। उसके बाद तीनों टोटो से उतरकर पहाड़पुर जाने की बात कहकर उतरकर चली गयी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पीड़ित द्वारा सूचना दी गयी है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.