मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गरहां थाना क्षेत्र के बसौली गांव में महिला कृष्णा देवी के साथ मारपीट कर घर के अंदर फंदे से लटका देने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल महिला का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक पड़ोसी परिवार से रुपए की लेन-देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह इसी बात को लेकर विवाद हुई। इसी दौरान महिला के साथ मारपीट के बाद उसे जबरन फंदे से लटका दिया गया। शोर मचाने पर आए परिजनों ने उसे नीचे उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि महिला ने स्वयं आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर गरहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...