सीवान, जनवरी 14 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। महिला सशक्तीकरण को समर्पित लायंस क्लब ऑफ़ सीवान शाहीन का गठन किया गया है। क्लब की गवर्निंग बॉडी में डायरेक्टर के रूप में सीवान सांसद विजयलक्ष्मी देवी, डॉ. सदा कमर, डॉ. रबाब फातिमा और डॉ. मंजू थॉमस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लायंस क्लब ऑफ़ सीवान ग्रेटर के गठन के मात्र पांच माह के भीतर ही क्लब के अध्यक्ष लायन मोहम्मद सादिक़ के नेतृत्व में इस महिला संगठन का गठन किया गया। सांसद विजयालक्ष्मी ने कहा कि महिलाओं का विकास होने से समाज तरक्की करेगा। महिलाओं को सशक्त बनाना बहत जरूरी है। यह कार्य लायंस क्लब के माध्यम से किया जा रहा है। वहीं क्लब की अध्यक्ष डॉ. दरख्शा जबीं, वाइस प्रेसिडेंट गजाला शाहीन, सचिव डॉ. प्रियंका पायल और कोषाध्यक्ष शाहीन याकूब को बनाया गया है। कुल 20 महिला सदस्यों ने लायंस क्ल...