गाज़ियाबाद, नवम्बर 16 -- मोदीनगर, संवाददाता। शास्त्रीनगर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अपनी तीनों नाबालिग बेटियों के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़िता ने इस संबंध में डीएम और डीसीपी को शिकायत पत्र दिया है। हापुड़ रोड शास्त्रीनगर कॉलोनी निवासी शालू त्यागी के पति ट्रक चालक हैं। अक्सर बाहर रहते हैं। 20 अक्तूबर को महिला अपनी बेटियों के साथ घर पर थी। इसी बीच पड़ोसी तेज धमाके के साथ आतिशबाजी करने लगे। महिला के मकान के अंदर भी पटाखे फेंक दिए गए। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के बाल पकड़कर खींचते हुए घर से बाहर निकाल लिया और उसे बेरहमी से पीटा। बदनाम करने के चलते महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद...