नैनीताल, सितम्बर 15 -- नैनीताल। नगर महिला कांग्रेस, नैनीताल के तत्वावधान में सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट के अयारपाटा स्थित आवास पर गोष्ठी की गई। जिसमें महिला सशक्तिकरण, बढ़ते महिला अपराधों तथा संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 18 सितंबर को श्री रामसेवक सभा प्रांगण में अंकिता भंडारी की तीसरी बरसी पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने सभी से अपने-अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में यहां पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, आशा भट्ट, लता तरुण, सुनीता, गीता मंडल, देवकी, अचला, चंपा, रईसा चिश्ती रहीं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.