मथुरा, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने शनिवार से रविवार रात दस बजे तक यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारु रूप से संचालित कराये जाने को लेकर व्यवस्था की है। इसके तहत कांवड़ लेकर आने वाले मार्ग पर पुलिस ने बैरियर लगाते हुए वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकालने की व्यवस्था की है, ताकि कांवड लेकर आने वाले श्रद्धालु व आम जन को आवागमन में असुविधा न हो सके। रूट डायवर्ट कर यहां होकर निकलेंगे वाहन -गोवर्धन चौराहा और मण्डी चौराहा से भूतेश्वर की ओर तथा थाना हाइवे कट से धौली प्याऊ की ओर और पुराना एआरटीओ कट से शहर की ओऱ सभी प्रकार के कॉमर्शियल/भारी वाहन रोडवेज बसें, ट्रैक्टर शहर की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। रोडवेज बसें मालगोदाम रोड से होकर बस स्टेंड तक जा सकेंगी तथा उसी रास्ते से वापस आ सकेंगी। -गोवर्धन चौराहा-मंडी ...