आगरा, जनवरी 2 -- श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल और श्री देवी जी ट्रस्ट के सहयोग से बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में भव्य फूल बंगला एवं पोशाक अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झिलमिल सितारों से सजी लाल रंग की पोशाक में मैया ने रंग-बिरंगे पुष्पों के मध्य भक्तों को अलौकिक दर्शन दिए। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर नव वर्ष में सुख-समृद्धि की कामना की। मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नव वर्ष के प्रथम शुक्रवार को मां महालक्ष्मी के चरणों में यह आयोजन समर्पण और सेवा भाव के साथ किया गया। मां का फूल बंगला, दिव्य शृंगार और निरंतर प्रसादी सेवा भक्तों के लिए आध्यात्मिक आनंद का माध्यम बना। मंडल के महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, दिलीप बंसल, संजीव रतन, अजय, अखिलेश, सु...