भागलपुर, जनवरी 11 -- मध्य विद्यालय चांयटोला कैथपुरा के खेल मैदान में आयोजित 45वें एसएफसी फुटबॉल चैलेंज शिल्ड प्रतियोगिता में शनिवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला ममलखा और लैलख की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें लैलख ने 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के पहले हाफ के 20वें मिनट में लैलख के खिलाड़ी डब्लू ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ के 25वें मिनट में लैलख के एक खिलाड़ी के हाथ से गेंद लगने पर ममलखा को पेनल्टी का मौका मिला। जिसे संजीव ने गोल में तब्दील कर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। जिसमें लैलख ने 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए लैलख के डब्लू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में निर्णायक...