मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत विमल में सोमवार देर रात बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का शटर काट कर उसमें रखे नकद समेत लैपटॉप, चार्जर, प्रिंटर आदि चोरी कर लिया गया। इसकी लिखित शिकायत मनियारी थाना की ग्राहक सेवा केन्द्र की संचालिका पूजा कुमारी ने मंगलवार को की। संचालिका ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.