बरेली, जनवरी 19 -- हाफिजगंज। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने दी तहरीर में कहा है कि वह अपने पिता के साथ देहरादून में काम करने गई थी। वहां पूरनपुर पीलीभीत के एक व्यक्ति से जान पहचान हो गई। जिसके बाद उक्त युवक ने उसके मोबाइल पर काल कर परेशान करना शुरू कर दिया। जिस पर वहां से परेशान होकर वह गांव आ गई। युवती ने युवक नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया। उसके बाद भी युवक नए नंबर से वह परेशान करने लगा। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.