रांची, फरवरी 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के लालपुर पुलिस ने मधेश्वर सिंह हत्याकांड के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दी है। आरोपी का नाम मुन्ना कच्छप है और वह वर्दवान कंपाउंड का रहने वाला है। इससे पहले पुलिस अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप को भी जेल भेज चुकी है। मामले का खुलासा करते हुए सिटी डीएसपी केवी रमण ने बताया कि 31 जनवरी की रात लोअर वर्दवान कंपाउंड धोबी घाट में मधेश्वर सिंह टहलने के लिए घर से निकले थे। आरोपी अमन व अनिकेत के साथ मधेश्वर सिंह का विवाद हो गया। आरोपी अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप के द्वारा मधेश्वर सिंह के साथ मारपीट की गई। उन्हें बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया। इसी बीच मधेश्वर के पुत्र अंकित भी पहुंच गए। आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह से पीटा। इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.