कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी कस्बा स्थित मदरसा जामिया इमदादुल उलूम में 30वीं सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी बनाम मोअल्लिम-ए-कायनात कॉन्फ्रेंस का आयोजन सात फरवरी को ईशा की नमाज के बाद किया जाएगा। इसकी सरपरस्ती हुजूर दाइए इस्लाम शैख एहसानुल्लाह मोहम्मदी उर्फ अब्बू मियां करेंगे। सदारत मौलाना मेराज अहमद तथा संचालन आरिफ हसन सिद्दीकी जबलपुरी करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में मौलाना मंजर मोहसिन दिल्ली श्रोताओं को संबोधित करेंगे तथा आबिद नजर बुरहानपुरी व हाफिज खुर्शीद आलम निजामी जबलपुरी आदि अपने कलाम पड़ेंगे। पांच छात्रों को मौलवी, पांच छात्रों को कारी तथा छह छात्रों को हाफिज की उपाधि दी जाएगी। प्रधानाचार्य मो. इमरान ने जन समुदाय से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। प्रशासन से सुरक्षा, सफाई, बिजली आदि की मांग की है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.