चंदौली, फरवरी 9 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के वनभीषमपुर बंधी के वैध मछली पट्टाधारक इन दिनों मनबढ़ों की मनमानी परेशान हैं। आरोप है कि बंधी की निगरानी के लिए नियुक्त व्यक्ति को आए दिन धमकियां मिल रही हैं। वहीं रात के अंधेरे में अवैध रूप से जाल डालकर मछली पकड़ी जा रही है। इससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। पट्टाधारक ने वन विभाग और चकिया कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस वर्ष कराई गई नीलामी में बरांव गांव निवासी रामलाल पासवान को एक वर्ष के लिए वनभीषमपुर बंधी का मछली पट्टा मिला है। पट्टा मिलते ही मनबढ़ प्रवृत्ति के लोग पट्टाधारक व उसके कर्मचारियों को डराने-धमकाने लगे। बंधी की सुरक्षा में लगे घुरफेकन को लगातार धमकियां मिलने से उसकी जान को खतरा बताया जा रहा है। पीड़ित पट्टाधारक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.