चाईबासा, जनवरी 7 -- गुवा, संवाददाता। मंगलवार को गुवा के जाटा हाटिंग बस्ती में 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व को लेकर एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बस्ती के समाजसेवी दीनबंधु भंज ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व को पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक के दौरान पर्व के सफल आयोजन को कमेटी का गठन किया गया। मुख्य कमेटी में अध्यक्ष दीनबंधु भंज, उपाध्यक्ष गोमा लोहार, सचिव सोनू महापात्रो, सह सचिव शंकर दास, कोषाध्यक्ष पंकज पान एवं सह कोषाध्यक्ष रोहित लोहार को चुना गया। वहीं, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष शिवानी गोप, उपाध्यक्ष सरस्वती देवी, सचिव सिम्मी दास, सह सचिव तुलसी सिंह, कोषाध्यक्ष सावित्र...