समस्तीपुर, जनवरी 7 -- रोसड़ा,। संयुक्त खेत मजदूर यूनियन बिहार राज्य के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त खेत मजदूर यूनियन रोसड़ा के बैनर तले संपन्न हुआ। धरना-प्रदर्शन की शुरुआत शहर के महावीर चौक स्थित सीपीआई कार्यालय से जुलूस के रूप में हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जहां जुलूस एक सभा में तब्दील हो गया। इस राज्यव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए सीपीआई के राज्य सचिव सह हरलाखी के पूर्व विधायक रामनरेश पांडे ने भी भाग लिया। सभा की अध्यक्षता सईद अंसारी ने की। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने कहा कि पूरे बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सुशासन ...