वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भ्रष्टाचार के आरोप में गुरुवार को नगर निगम की परिवहन कार्यशाला में कार्यरत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने वाहन नीलामी समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिपिक वैभव शरण मिश्र, सौरभ सान्याल और नपेंद्र शंकर सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की है। साथ ही मामले की जांच अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को सौंपते हुए 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन आदेश में कहा गया है कि तीनों कर्मचारियों की कार्यशैली कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत पाई गई है, जो गंभीर दंड की श्रेणी में आती है। निलंबन अवधि के दौरान तीनों कर्मचारी अपर नगर आयुक्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने पिछले एक दशक के दौरान नगर निगम के कई नए वाहनों को भी कागजों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.