रांची, दिसम्बर 15 -- रांची। एचईसी के मजदूरों की वर्तमान स्थिति पर मजदूर नेता रमा शंकर प्रसाद ने भेल के निदेशक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एचईसी कर्मियों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों का लगभग 28 महीने का वेतन बकाया हो चुका है, जबकि पिछले कई महीनों से उत्पादन में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। उत्पादन बढ़ने के बावजूद मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा। कर्मचारी भूखे पेट काम करने को मजबूर हैं, जबकि कंपनी को जो भी आय हो रही है, उसे प्रबंधन द्वारा पहले वेंडरों और बैंकों के भुगतान में खर्च किया जा रहा है। मजदूरों को प्राथमिकता सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को तीन-चार महीने में महज 15 दिन का वेतन दिया जाता है, वह भी पूरी राशि नहीं मिलती। सीपीएफ लोन और अन्य कटौतियों के कारण किसी कर्मचारी के खाते में 5 हजार तो कि...