बुलंदशहर, फरवरी 22 -- टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले रोमांचक 'सुपर-8' मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। एल्पाइन क्रिकेट एकेडमी, के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की शानदार जीत के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। एकेडमी के मैदान पर जुटे नन्हे और युवा खिलाड़ियों ने न केवल भारत की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, बल्कि टीम इंडिया के प्रति अपना अटूट विश्वास भी जताया। खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराकर और उत्साहवर्धक नारे लगाकर भारतीय टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर एकेडमी के कोच राजीव शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं। प्रार्थना सभा में मुख्य रूप से प्रिंस, चिराग, आकाश, निक्की, चिन्टू, जेरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.