लोहरदगा, फरवरी 1 -- कैरो, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी कैरो मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को देवी मंडप के सामने गोविंद महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वीबी-जी-राम-जी और भाजपा सरकार द्वारा पेश की बजट पर चर्चा की गई। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया गया कि विपक्ष वीबी-जी-राम जी के खिलाफ भ्रम फैला रही है। लोगों को बताया गया विपक्ष हम लोगों के विभिन्न कार्य के बारे में दिग्भ्रमित कर रही है। मौके पर कैलाश महतो, गोविंद महतो, सुखन उरांव, विश्वेश्वर प्रसाद दिन, दीप शाह, बबलू खान, फलिंदर रविदास, राधेश्याम साहू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...